Bihar

अब्दुल बारी सिद्दीकी के खराब माहौल पर नित्यानंद राय – आरजेडी का जनाधार घटने से अलबला गए हैं

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दकी विवादित बयान पर सियासी घमासान जारी है। अब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने अब्दुल बारी के बयान पर आपत्ति जताते हुए करारा जवाब दिया है। नित्यानंद राय ने कहा कि वो ऐसा बयान इसलिए दे रहे हैं क्योंकि आरजेडी के खोते हुए जनाधार से वो अलबला गए हैं और ऐसी भाषा बोल रहे हैं। साथ ही जेडीयू पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जदयू का खाता भी नहीं खुलने वाला है। कुढ़नी उपचुनाव के परिणाम से जदयू हताश और निराश है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि हिन्दुस्तान ही एक ऐसा देश है जहां सभी लोग सुरक्षित है। अल्पसंख्यक भी पूरी तरह महफूज है। दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा भारत अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं। क्योंकि उनकी सुरक्षा केद्र सरकार की नीति है। नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के आदर्शों पर चलने की बात करने वाले शब्दों से नहीं अपने आचरण से इसे सिद्ध करें तो बेहतर होगा।

आपको बता दें राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दकी ने पिछले दिनों पटना में एक कार्यक्रम के दौरान ये कहा था कि देश का माहौल खराब हो चुका है। वो विदेश में रहने वाले अपने बच्चों को भी यही राय देते हैं कि वो जहां है अगर वहां की नागरिगता मिलती है तो ले लें। अब देश का माहौल रहने लायक नहीं रहा है। जिसके बाद इस बयान पर जमकर बवाल मचा था।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

9 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

9 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

10 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

19 घंटे ago