Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन के बाथरूम से मिला बुजुर्ग का शव, काफी प्रयास के बाद GRP ने गेट खोल निकाला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- सियालदह से जयनगर जा रही गंगासागर एक्सप्रेस में शनिवार को ट्रेन की बोगी के बाथरूम से एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दरभंगा जिले के सिंगवाड़ा गांव के मोहम्मद रफीक के रूप में की गई है। ‌बताया गया कि मोहम्मद रफीक बरौनी से ट्रेन खुलने के बाद बाथरूम में गए थे बाथरूम में वह गिर पड़े जिससे उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी के बाद ट्रेन के टीटी ने समस्तीपुर कंट्रोल को सूचना देकर मेडिकल स्पोर्ट की मांग की। हालांकि समस्तीपुर में मंडलीय रेल अस्पताल के पहुंचे डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लहरियासराय तक की थी टिकट

बताया जा रहा है कि वह ट्रेन की एस-9 बोगी के 29 नंबर बेड पर सफर कर रहे थे। उधर घटना की सूचना के बाद आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने शव को ट्रेन से उतारकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। ‌घटना के संबंध में ट्रेन के यात्रियों ने बताया कि मोहम्मद रफीक बरौनी में बाथरूम के लिए बोगी के शौचालय में गए थे, लेकिन काफी देर तक वह बाहर नहीं निकले बाद में लोगों ने ट्रेन के टीटीई को इसकी जानकारी दी।

काफी प्रयास के बाद शौचालय का गेट खोला गया तो उन्हें बेहोश पाया गया, जिसके बाद टीटीई ने समस्तीपुर मुख्यालय को सूचना दी। इस दौरान समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर यात्री को बाथरूम से बाहर निकाल कर उसकी जांच की गई तो उसे मृत पाया गया। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

जीआरपी थानाध्यक्ष अच्छेलाल यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। संभव है गिरने के कारण सिर में चोट लगी हो और उसकी मौत हो गई होगी। ‌

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

8 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

9 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

9 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

9 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

12 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

13 घंटे ago