Samastipur

समस्तीपुर: पत्नी व बच्चे के साथ बेंगलुरु से घर लौट रहे युवक की हत्या, पुलिस पत्नी को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/हसनपुर :- समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हसनपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 200 मीटर की दूरी पर सड़क के किनारे झाड़ी में शव पड़ा हुआ था। जब राहगीर सुबह में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो उन्हें शव पर नजर पड़ा उन्होंने शोर मचाया फिर घटनास्थल पर लोगों की जमावड़ा लगने लगी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना के संबंध में मृतक के पत्नी ने बताया कि मैं पूरे परिवार के साथ बेंगलुरु में मजदूरी करने गई थी, जहां से सोमवार देर रात्रि घर लौट रहे थे। इसी दौरान हसनपुर रेलवे स्टेशन के समीप नकाबपोश पांच की संख्या में घात लगाए अपराधियों बैठे हुए थे। जब हम लोग स्टेशन से घर की ओर निकले तो रास्ते में उन्होंने रोका और कहा बैग दिखाओ बैग में क्या है।

बैग दिखाने से मेरे पति इनकार किया तो उन्हें झाड़ी में ले गया। डर के मारे मैं और मेरे बच्चे एक झाड़ी में छुप गये। लगभग एक घंटे बाद इसकी सूचना मैं रात्रि में ही रेल प्रशासन से बात करते हुए कहीं की मेरे पति का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और मेरे साथ ऐसा-ऐसा घटना हुआ है। रेल प्रशासन बात को नजरअंदाज करते हुए कहा की रेलवे परिसर से बाहर की घटना है आप स्थानीय प्रशासन से संपर्क कीजिए।

पत्नी ने यह भी बताया कि मुझे उस वक्त तक हत्या का आशंका नहीं था सिर्फ आशंका था कि लूटपाट कर लिया है। सुबह में हमें हत्या की सूचना मिली है। हालांकि हसनपुर पुलिस मृतक के पत्नी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक युवक का पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के शकरपुर गांव के रहने वाले गांगो दास के पुत्र विपत दास उर्फ दीपक दास के रूप में की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

31 मिनट ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

5 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

7 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

7 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

7 घंटे ago