साउथ की मूवी ‘पुष्पा’ में आपने चंदन की तस्करी के लिए दुध की टंकी का इस्तेमाल करते एक्टर अल्लू अर्जुन को देखा होगा। बिहार में कुछ इसी तरह शराब तस्कर तेल के टैंकर का इस्तेमाल कर रहे हैं। नवादा में मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने जांच अभियान के दौरान एक तेल टैंकर की तलाशी ली। जिसमें से 1798 लीटर शराब मिली। इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए आंकी जा रही है।
दरअसल, रजौली के चेक पोस्ट पर रोज अभियान चलाया जाता है। इसी अभियान के दौरान 1758 लीटर विदेशी शराब को टैंकर से बरामद किया गया है। दो लोग की गिरफ्तारी भी की गई है जिससे विशेष पूछताछ भी किया जा रहा है। उत्पाद निरीक्षक रामप्रीत कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर झारखंड से आने वाली हर वाहनों की जांच सघनता से किया जा रहा था। इसी दौरान वाहन संख्या बीआर 9 सी 7821 समेकित जांच चौकी पर पहुंची।
जांच के दौरान टंकी में चार चैंबर मिले। जांच में दो चैंबर खाली मिले और दो चैबर में रॉयल स्टैग ब्रांड की 375 एमएल के 2832 बोतल और रॉयल स्टैग ब्रांड के 180 एमएल के 1440 बोतल मिली। वहीं मैकडोनाल्ड ब्रांड के 375 एमएल के 1272 बोतल विदेशी शराब जब्त किया गया। जब्त शराब की अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 26 से 27 लाख रुपए है।
शराब के साथ दो कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार कारोबारियों में सीवान जिले के जामो बाजार निवासी सतेन्द्र कुमार गिरी वहीं बेगूसराय के तेघड़ा निवासी चिंटू कुमार है।
गिरफ्तार कारोबारियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार कारोबारियों ने बताया कि जब्त शराब को डुमरी से लादकर मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था।
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…