Samastipur

समस्तीपुर काॅलेज में बने स्ट्रांग रूम में मध्य रात्रि तक जमा होता रहा EVM, कल होगी काउंटिंग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में नगर निकाय चुनाव का दूसरा व अंतिम चरण संपन्न होने के बाद बुधवार देर रात तक समस्तीपुर कॉलेज स्थित समस्तीपुर में बनाए गए ब्रज गृह में मतदान कर्मियों की देर रात तक भीड़ लगी रही। मतदान कर्मी निकाय चुनाव क्षेत्र और बूथ के हिसाब से एक-एक कर अपना रिपोर्ट बनाते हुए ईवीएम को जमा किया। 30 दिसंबर को यहां मतगणना होगी।

ब्रज गृह में समस्तीपुर नगर निगम के अलावा नगर पंचायत मुसरीघरारी और नगर पंचायत सिंधिया का ईवीएम लाकर रखा गया है। ईवीएम को सील किए जाने के बाद सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। ईवीएम की निगरानी बीएमपी के जवानों के अलावा तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरे से भी की जा रही है।

ईवीएम सील किए जाने के बाद अब ब्रज गृह के अंदर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। अब ईवीएम मतगणना के समय प्रशासनिक पदाधिकारियों की निगरानी में ईवीएम निकाला जाएगा। उधर मतगणना को लेकर भी प्रशासनिक पदाधिकारी ने तैयारी शुरू कर दी है।

आज यानी गुरुवार को दिन में जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह के अलावा एसपी हृदय कांत एवं चुनाव से संबंधित पदाधिकारी मतगणना केंद्र का जायजा लेंगे। जहां यह तय होगा कि कितने टेबल पर मतगणना कराई जाएगी व कौन-कौन गेटो से मतगणना कर्मी मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश करेंगे और किस गेट से प्रत्याशी और अभिकर्ता अंदर आएंगे। आज पूरे कार्यों की समीक्षा होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

4 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

14 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

15 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

16 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

16 घंटे ago