Samastipur

समस्तीपुर: बूढी गंडक नदी में उपलाता मिला युवती का शव, हत्या कर नदी में फेंके जाने की आशंका

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत सारी रामनगर गांव के पास मल्ह टोली मोहल्ले के निकट सहनी घाट पर गुरुवार की सुबह बूढ़ी गंडक नदी में एक महिला का शव उपलाता हुआ मिला। महिला के चेहरे पर जख्म का निशान है जबकि उसके सिर के बाल भी नोचा गया है जिससे माना जा रहा है कि महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को नदी में फेंका गया है। युवती की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष की होगी।

घटना की सूचना पर मथुरापुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को जप्त कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि सुबह सहनी घाट की ओर शौच करने गए लोगों ने घाट के पास ही नदी के किनारे महिला का शव देखा। हल्ला होने पर आसपास के गांव की बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

हालांकि किसी भी लोगों ने उसकी पहचान नहीं की। महिला के पैर में पायल है, वह चप्पल भी पहनी हुई है। उसके चेहरे पर जख्म का निशान है। वह नीली रंग की साड़ी पहनी हुई है। महिला के चेहरे पर जख्म के कारण खून निकल रहा था और सिर पर सामने से बाल भी बड़ी संख्या में नोचा हुआ था। जिस कारण उस स्थानों से भी खून निकलने का दाग था।

बाद में स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मथुरापुर ओपी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मथुरापुर ओपी पुलिस की टीम ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

उधर मथुरापुर ओपी थाना अध्यक्ष खुशबुद्दीन ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला की मौत का कारण स्पष्ट अभी नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि 2 दिन पूर्व ही मथुरापुर ओपी क्षेत्र से गायब प्रॉपर्टी डीलर रोहित कुमार का शव भी नदी में उप लाता हुआ मिला था। उस मामले में अभी खुलासा भी नहीं हो पाया था कि इस महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

4 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

5 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

5 घंटे ago