Samastipur

समस्तीपुर: भोला टॉकीज सिनेमा हॉल कारोबारी के घर अहले सुबह भीषण डकैती, 35-35 लाख से अधिक की ज्वेलरी व नकद की लूट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के भोला टॉकीज सिनेमा हॉल कारोबारी के घर मंगलवार की अहले सुबह डकैतों ने धावा बोलकर नगदी समेत 30 लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली। बदमाशों की संख्या 8 से 10 की बताई गई है जो हथियारों से लैस थे। घटना सुबह करीब 3 बजे के आसपास की बताई गई है। इस दौरान प्रतिरोध करने पर घर में अकेली रहने वाले हॉल की मालकिन मधुलिका सिंह के साथ भी मारपीट की। डकैतों ने नौकर को बंधक बनाकर दूसरे कमरे में बंद कर दिया था।

लूटपाट के बाद जाते वक्त बदमाश CCTV कैमरे का DVR भी अपने साथ उठाकर ले गए। घटना की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है 30 लाख से अधिक की संपत्ति लूटे जाने की बात बताई गई। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया जा रहा है। बताया गया है कि बदमाश सिनेमा हॉल के मुख्य गेट के रास्ते अंदर प्रवेश किए थे। हॉल के पीछे ही मालिक का मकान भी है। जहां उनके पाटीदार भी रहते हैं।

घटना के संबंध में बताया गया है कि सुबह करीब 3 बजे के आसपास सिनेमा हॉल के मुख्य गेट से 8-10 की संख्या में बदमाश अंदर घुस आए और हॉल की मालकिन मधुलिका सिंह का ग्रील पीटने लगे। काफी देर गेट पीटे जाने पर उनका नौकर राजू पासवान ने गेट खोला तो 3 की संख्या में बदमाश उसे एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया व अन्य दरवाजों को तोड़कर घर में प्रवेश कर गया। इस दौरान नौकर के साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद बदमाश मालकिन के कमरे की ओर ऊपर चले गए।

सिनेमा हॉल की मालकिन मधुलिका सिंह ने बताया कि 8-10 की संख्या में आए बदमाश में से 2 के हाथ में पिस्टल व अन्य के साथ में चाकू आदि था। उन्होंने हथियार के बल पर उनसे रुपए और गहना देने को कहा और उनके साथ बदतमीजी भी की गई।

बाद में बदमाशों ने अलमीरा आदि से जेवर, घर में रखा कैश करीब कुल 30 लाख से अधिक के मूल्य की संपत्ति लूट कर ले गए। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने मुंह में गमछा बांध रखा था। उन्होंने कई CCTV कैमरे को भी फोड़ दिया और जाते वक्त सीसीटीवी कैमरे का DVR भी अपने साथ ले गए।

सिनेमा हॉल मालिक अनिल सिंह की 2004 में हो चुकी है हत्या :

गौरतलब है कि सिनेमा हॉल के मालिक अनिल कुमार सिंह की वर्ष 2004 में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से मधुलिका सिंह अकेले ही रहती है उनकी सिर्फ एक बेटी है जो मुंबई में जॉब करती है। मधुलिका अकेले ही कर्मचारियों के साथ रहकर हॉल का संचालन करती है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

4 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

13 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

14 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

14 घंटे ago