Bihar

बिहार: राजस्वकर्मी को सैनिक की विधवा से घुस लेना पड़ा भारी, हो गया एक्शन

देश की सेवा के लिये मर मिटने वाले सैनिक की विधवा को भी घूसखोर कर्मी ने नाको चने चबवा दिया. जमीन का म्यूटेशन करने वाले राजस्वकर्मी फिरोज आलम ने म्यूटेशन के नाम पर दो लाख रुपये की घूस खुलेआम मांगते दिख रहे हैं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. मामला बांका जिले के बौन्सी अंचल का है.

मामले को लेकर बताया जा रहा है कि सीआईएसएफ जवान स्वर्गीय श्यामसुंदर भगत, जो दो वर्ष पूर्व बौन्सी अंचल के कुशियारी मौजा में दो एकड़ 20 डिसमिल जमीन की खरीदारी की थी. जिसका म्यूटेशन कराने के नाम पर शुरुआती दौर में 30 हजार रुपये की मांग की थी. लेकिन इसी बीच उनकी मृत्यु हो गई. पति की मौत के बाद राजस्वकर्मी फिरोज आलम का रुख बदल गया और अब म्यूटेशन के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी.

सैनिक की विधवा द्वारा 70 हजार नगद और राजस्वकर्मी के पुत्र के बैंक खाते में तीस हजार रुपये देने की बात कही जा रही है. राजस्वकर्मी से जब पैसे की लेनदेन की बात हो रही थी, इसी बीच विधवा की पुत्री द्वारा राजस्व कर्मी के सभी करतूतों को मोबाइल के कैमरे में कैद करते हुए डीसीएलआर सहित अन्य लोगों तक पहुंचाया गया.

मामले को लेकर डीसीएलआर बौन्सी अंचल पहुंचकर पीड़ित महिला से जानकारी लेते हुए जांच कर कार्रवाई की बात कही. वीडियो वायरल होने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी फिरोज आलम को निलंबित करते हुए अनुमंडलाधिकारी और डीएसएलआर को वीडियो सहित मामले की जांच करने के लिये अधिकृत किया है. जिसके आधार पर विभागीय कार्रवाई की बात कही है.

गौरतलब है कि एक माह पूर्व भी धोरैया अंचल के राजस्व कर्मचारी अवधेश पोद्दार का घूस लेते वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

9 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

10 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

10 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

10 घंटे ago