Samastipur

समस्तीपुर: बैंक में घुसे अपराधी ने लूटने का किया प्रयास, लोगों की तत्परता के कारण बड़ी लूट की वारदात बची, हथियार बरामद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के रामबाबू चौक स्थित इंडियन बैंक में शुक्रवार शाम एक अपराधी घुसकर बैंक लूटने का प्रयास किया। हालांकि बैंक कर्मियों की तत्परता और बाजार के कारोबारियों की हिम्मत के कारण बैंक लूटने से बाल-बाल बच गया। ‌ इस दौरान लोगों ने लुटेरों को पकड़कर जमकर पिटाई भी की। लुटेरा के पास से एक 9एमएम पिस्टल और गोली बरामद की गई है। अभी लुटेरा की पहचान नहीं हो पाई है। ‌

घटना के संबंध में बताया गया है कि शाम करीब 5:00 बजे बैंक आवर खत्म हो चुका था और लगभग ग्राहक जा चुके थे। इसी दौरान एक युवक काला बैग लेकर बैंक के अंदर प्रवेश किया और शाखा प्रबंधक आशीष कुमार पर पिस्टल तान ते हुए अपने साथ लाए काला बैग में 17 लाख रुपया डालने को कहा। पहले तो बैंक के कर्मी कुछ समझ नहीं पाए इसी दौरान हल्ला मचाया और सायरन बजा दिया।

लोगों ने नीचे मार्केट का शटर बंद कर दिया। वहीं अंदर प्रवेश कर इस लुटेरा को पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने युवक की जमकर पिटाई भी की है युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घटना की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को कब्जे में ले लिया।

हालांकि लोगों के विरोध को देखते हुए वह उसे लेकर थाने जाने की स्थिति में नहीं है चुकी बैंक के नीचे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है और लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं लोग अपराधी को लोगों के हवाले करने की मांग कर रहे हैं। लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।

मौके पर नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि अभी युवक की पहचान नहीं हो पाई है। चुकी युवक पिटाई के कारण जख्मी हो गया है उसे उपचार की जरूरत है। हालांकि उन्होंने कहा कि लोगों की तत्परता के कारण बैंक लूट किया है हटना बच गई।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

5 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

5 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

15 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

20 घंटे ago