Samastipur

सड़क हादसे में महिला की मौत के विरोध में लोगों ने उजियारपुर में NH-28 किया जाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- सड़क हादसे में महिला की मौत के विरोध में गुरुवार को उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर गांव के पास ग्रामीणों ने एनएच 28 को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे एनएच के रास्ते जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में स्थानीय मुखिया व पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप पर सड़क जाम हटाया गया।

घटना के संबंध में बताया गया है कि समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत लोकनाथपुर गंज मोहल्ला के रंजीत दास बुधवार रात अपनी भतीजी विमल देवी के साथ दलसिंहसराय से एनएच 28 की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पगड़ा गांव के पास एक कंटेनर की ठोकर से दोनों की मौत हो गई थी।

मृतक विमल देवी उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर गांव की रहने वाली थी। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोगों ने चांदचौर गांव के पास एनएच 28 पर शव को रखकर जाम कर दिया। ‌ जाम की सूचना पर स्थानीय थाना प्रभारी व पंचायत के मुखिया मौके पर पहुंचे तो लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया।

इस दौरान पंचायत के मुखिया द्वारा प्रोत्साहन राशि के तौर पर 20 हजार रुपए का तत्काल भुगतान किया गया उसके बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया। उजियारपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना को लेकर दलसिंहसराय थाने में पूर्व में ही मामला दर्ज किया जा चुका है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

13 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

19 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

20 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

20 घंटे ago