Bihar

हीरो नहीं विलेन हैं ‘खाकी द बिहार चैप्टर’ के नायक अमित लोढ़ा: स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने संगीन में लोढ़ा के खिलाफ केस दर्ज किया

नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रहे वेब सीरिज ‘खाकी द बिहार चैप्टर’ के नायक और आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा असल जिंदगी में हीरो नहीं विलेन हैं. ये हम नहीं बल्कि बिहार सरकार कह रही है. बिहार सरकार की स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने अमित लोढा पर गंभीर आरोप लगाये हैं. लोढ़ा के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है.

स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने केस दर्ज किया

बिहार सरकार की स्पेशल विजिलेंस यूनिट यानि SVU ने आज अमित लोढा के खिलाफ केस दर्ज होने की जानकारी दी है. SVU की ओऱ से दी जानकारी के मुताबिक IPS अमित लोढा  मगध क्षेत्र गया के आईजी पद पर तैनात थे. इस दौरान उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और निजी स्वार्थ और लाभ के लिए वित्तीय गड़बड़ी यानि घोटाले का आऱोप लगा था. अमित लोढ़ा के खिलाफ लगे आऱोपों की जांच करायी गयी थी जिसमें उनके खिलाफ लगे आऱोपों को प्रथम दृष्टया सही पाया गया था.

स्पेशल विजिलेंस यूनिट के मुताबिक निगरानी विभाग के दिशा निर्देशों के साथ साथ प्रारंभिक जांच में पाये गये सबूतों और तथ्यों के आधार पर अमित लोढ़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है. स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने 7 दिसंबर को अमित लोढा के खिलाफ कांड संख्या-17/2022 दर्ज किया गया है. अमित लोढ़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून यानि पीसी एक्ट की धाराओं के साथ साथ आईपीसी की धारा 120 बी और 168 के तहत केस दर्ज किया गया है.

वेबसीरिज को लेकर भी मुकदमा

बिहार सरकार ने अमित लोढा के खिलाफ इस बात को लेकर भी मुकदमा किया है कि उन्होंने खाकी वेबसीरिज द बिहार चैप्टर क्यों बनवाया. स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने ये भी आरोप लगाया है कि सरकारी सेवक रहते अमित लोढ़ा ने नेटफ्लिक्स औऱ फ्राइडे स्टोरी टेलर के साथ करार कर पैसे कमाये. इसके कारण ही उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 168 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

बता दें कि अमित लोढ़ा के गया के आईजी रहते वहां के एसएसपी आदित्य कुमार से विवाद हुआ था. शराब के एक मामले में थानेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर आईजी अमित लोढ़ा ने एक्शन लिया था. इसके बाद तत्कालीन एसएसपी आदित्य कुमार से उनका विवाद हुआ. इसी साल 2 फरवरी को राज्य सरकार ने गया के आईजी और एसएसपी दोनों का ट्रांसफर कर दिया था. ये वही आदित्य कुमार हैं जिन पर पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने नाम का फर्जी कॉल करा कर अपने खिलाफ केस खत्म कराने का आरोप लगा है. अब राज्य सरकार ने अमित लोढा के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, सदर SDO ने लिया जायजा, कार्रवाई के दिए निर्देश

समस्तीपुर : शहर में लगातार बिगड़ रही यातायात व्यवस्था और सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में 95 भूमिहीन स्कूलों के भवन निर्माण के लिए जमीन की तलाश तेज, कलेक्ट्रेट सभागार में DDC ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : जिले के 95 भूमिहीन प्रारंभिक विद्यालयों के भवन निर्माण की दिशा में प्रशासन…

12 घंटे ago

शिक्षा विभाग के डीपीओ – पीओ का कार्य व संभाग आवंटन जिलास्तर से खत्म

समस्तीपुर : जिले में शिक्षा डीपीओ व शिक्षा पीओ का कार्य आवंटन जिला स्तर से…

23 घंटे ago

एक-एक छक्के पर उछला समस्तीपुर, 52 गेंदों में वैभव ने लिख दी क्रिकेट की नई इबारत

समस्तीपुर : टीवी स्क्रीन पर जैसे ही समस्तीपुर के ताजपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी ने…

23 घंटे ago

प्रशस्त एप 2.0 के कार्य में लापरवाही पर समस्तीपुर के 287 सरकारी व निजी विद्यालयों को स्पष्टीकरण, यहां देखें लिस्ट…

समस्तीपुर : समस्तीपुर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की…

24 घंटे ago