Samastipur

समस्तीपुर में रेडक्रास सोसाइटी ने कुष्ठ रोगियों के बीच किया कंबल वितरण

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर में ठंड से बचाव को लेकर कुष्ठ रोगियों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। वरीय उप-समाहर्ता सह प्रभारी पदाधिकारी नीलेश कुमार ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के समस्तीपुर शाखा के सहयोग से 40 कुष्ठ रोगियों के बीच कंबल वितरण किया। ठंड के इस मौसम में कम्बल मिलते ही कुष्ठ रोगियों चेहरे खिल उठे।

इस मौके पर वरीय उप-समाहर्ता ने कहा कि कुष्ठ रोगियों के साथ समाज आज भी भेदभाव रखता है। कुष्ठ रोगियों के प्रति सहानुभूति रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उनका आत्मबल बनाए रखना है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कुष्ठ रोगियों की सेवा के तहत रेड क्रॉस के सहयोग से कंबल वितरण किया गया।

वहीं रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव भी.डी. केशव ने कहा कि हर संकट में यह संस्था सेवा भाव से आमलोगों की मदद करता है। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से 40 कुष्ठ रोगियों के बीच कंबल वितरण किया गया। मौके पर डॉ. प्रदीप कुमार, सुधीर कुमार, नवीन कुमार समेत अन्य प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

1 घंटा ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

2 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

5 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

7 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

17 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

21 घंटे ago