Samastipur

आर बी कॉलेज दलसिंहसराय परिसर में छात्रों ने मनाया SFI का 53वां स्थापना दिवस

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- स्थानीय आर बी कॉलेज परिसर में भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं द्वारा फेडरेशन का 53वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्र नेता कुंदन कुमार के नेतृत्व में छात्रों द्वारा केक काटा गया। वहीं छात्रों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर स्वाधीनता, जनवाद, समाजवाद के नारों को बुलंद करने का शपथ लिया।

इस मौके पर छात्र नेता ऋषिकेश कुमार ने कहा कि आज के ही दिन एसएफआई की स्थापना सन् 1970 में भारत के सबसे शिक्षित राज्य केरल में हुआ था। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करना है।एसएफआई ही एक ऐसा छात्र संगठन है जो पूरे देश में छात्रों के ज्वलंत सवालों पर संघर्ष के रास्ते अपना हक और अधिकार के लिए लड़ती है।

मौके पर छात्र नेता विकाश यादव, अरसद आलम, आलोक गुप्ता, आनंद प्रकाश, अनिकेत यादव, मो० जिलानी आलम, सर्वेश कुमार, कुन्दन कुमार, सिदार्थ कुमार, राहुल प्रियदर्शी, रोहित कुमार, धनन्जय कुमार सहित दर्जनों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पुजारी को फोन कर बुलाया फिर मार दी ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही हुई मौ’त; NH-28 जामकर प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत स्थित अकलू चौक के…

1 घंटा ago

समस्तीपुर शहर के विवेक विहार मुहल्ले में बंद घर से लाखों के जेवरात की चोरी, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक बिहार मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में अवैध बालू मंडी के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 23 ट्रक जब्त कर 6 लाख जुर्माना वसूला गया

समस्तीपुर : शहर में अवैध बालू मंडी के उद्देश्य से सड़क किनारे और विभिन्न स्थानों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

14 घंटे ago

विभूतिपुर में स्कूल से स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…

15 घंटे ago

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

1 दिन ago