Samastipur

समस्तीपुर: खिचड़ी खाने के बाद अचानक बीमार पड़े तीनों बच्चे, एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से दहशत का माहौल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
टेलीग्राम पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतैलिया गांव वार्ड संख्या-7 में शनिवार रात एक ही परिवार के दो बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक बीमार पड़ गया है। बताया गया है कि तीनों बच्चे खिचड़ी खाने के बाद बीमार पड़े थे।

मृतक बच्चों में गांव की अजीत शाह की ढाई वर्षीय पुत्री मीठी कुमारी तथा रोशन शाह की 2 वर्षीय पुत्री वैष्णवी कुमारी शामिल है। जबकि इसी परिवार के किशन शाह की 4 वर्षीय पुत्री काव्या कुमारी का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना के बाद इलाके में दहशत का माहौल और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए हैं। बताया गया कि तीनों बच्चे शनिवार को खिचड़ी खाने के बाद बीमार पड़े थे।

घटना के संबंध में बताया गया है कि अजीत शाह और रोशन आपस में चचेरे भाई हैं। इन लोगों के परिवार में शनिवार को परंपरा के अनुसार खिचड़ी बनी थी। परिवार के लोगों के साथ बच्चों ने भी खिचड़ी खाया था। खिचड़ी खाने के बाद सभी बच्चे तीसरे पहर घर के दरवाजे पर खेल रहे थे।

इसी दौरान अचानक तीनों बच्चे बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद बच्चों को गांव के लोग ग्रामीण चिकित्सक के यहां उपचार कराने के लिए ले गए। बच्चों का शरीर में मोमेंट नहीं था लोगों ने इसे लकवा समझ कर तत्काल उसे खानपुर के चकवाखर ले गए जहां रात उपचार के दौरान अजीत साह की पुत्री मीठी और रोशन शाह की पुत्री वैष्णवी की एक के बाद एक मौत हो गई। जबकि काव्या की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।

सुबह अचानक हुए इस मौत की सूचना इलाके में फैलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ अजीत शाह के घर पर जुट गई। स्थानीय मुखिया राजकुमार के अलावा भी ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे हैं।

हालांकि थाना अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि मामला बीमारी से जुड़ा हुआ है इसलिए उन्हें गांव के लोगों ने सूचना नहीं दी है।

उधर, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी अभय शंकर ठाकुर ने बताया कि संभव है मौत फूड प्वाइजनिंग के कारण हुई होगी। हालांकि अब तक बीमार बच्चों को पीएससी में नहीं लाया गया है। जिस कारण यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर मौत का कारण क्या है। उधर परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया है। मौके पर स्थानीय मुखिया राजकुमार आदि परिवार के लोगों को सांत्वना देने में लगे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

1 घंटा ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

11 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

12 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

13 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

14 घंटे ago