समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिला के खानपुर थाना क्षेत्र के एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना मिलते ही खानपुर थाना के पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया था। पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने शव को आज रविवार को सदर अस्पताल समस्तीपुर से बड़ गांव लाया जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है ।
मृतक का पहचान समस्तीपुर जिला के खानपुर थाना क्षेत्र के सोभन पंचायत के वार्ड संख्या-1 बड़ गांव के रहने वाले अर्जुन कुमार के 25 वर्षीय पत्नी रीना देवी के रूप में की गई है ।
बताया जाता है कि मृतिका के पति अर्जुन कुमार खानपुर प्रखंड क्षेत्र के खाद्य निगम गोदाम में मजदूरी किया करता है। घटना के समय अर्जुन मजदूरी करने गए हुए थे और उनके मां और पिता कृषि कार्य हेतु खेत गए हुए थे। इसी दौरान मृतिका अपने डेढ़ साल के बेटे को को भी फंदे पर लटका कर खुद छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। फंदे से नीचे गिरने से बच्चे की जान बच गई है। मृतक का मायका खानपुर थाना क्षेत्र के सिवेसिंहपुर गांव है, जबकि उनकी ससुराल खानपुर थाना क्षेत्र के बड़ गांव में है।
2016 में हुई थी शादी :
मृतिका की शादी वर्ष 2016 में बड़े धूमधाम से हुआ था। मृतक का एक डेढ़ साल का पुत्र भी है। स्थानीय लोगों द्वारा बताया जाता है कि घर में पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था, वही मृतिका लंबी बीमारी से जूझ रही थी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को इलाज में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अचानक इस तरह के घटना होने से लोग तरह-तरह के चर्चे कर रहे हैं। मृतिका के मायके वाले ससुराल वाले पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…
समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर शनिवार को…