समस्तीपुर पुलिस की अलग-अलग टीम ने तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार के साथ 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। नगर थाने की पुलिस ने शहर के चीनी मिल चौक के पास छापेमारी कर बिट्टू कुमार नामक बदमाश को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया। मुफस्सिल थाने की पुलिस ने रूपनारायणपुर बेला गांव में छापेमारी कर कुख्यात अपराधी गुलशन कुमार उर्फ राजा बाबू समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार लोगों में गंगा प्रसाद उर्फ भोला और विश्वजीत कुमार शामिल है इन बदमाशों के पास से भी पुलिस ने एक पिस्तौल के अलावा पांच जिंदा कारतूस बरामद किया। उधर पूसा थाना क्षेत्र के मलिकौर गांव से पुलिस ने 3 बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है जिसके पास से एक देसी पिस्तौल के अलावा 16 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान पूसा थाना क्षेत्र के ही मलिकौर गांव के लालबाबू चौधरी सूरज कुमार और रोशन कुमार के रूप में की गई है।
सदर डीएसपी ने दी जानकारी
उपरोक्त जानकारी देते हुए सदर डीएसपी सेहवान हबीब फखरी ने बताया कि रात एक साथ अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी अभियान शुरू किया गया था इसी दौरान उपरोक्त अपराधी पकड़े गए। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पकड़े गए अपराधियों पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है गिरफ्तार बदमाशों के पास से तीन पिस्तौल के अलावा 22 जिंदा कारतूस और 5 मोबाइल बरामद किया गया है।
सदर डीएसपी ने बताया कि उक्त अपराध कर्मी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग अपराध की योजना बना रहे थे इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिल गई इसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी की जिसमें पुलिस को सफलता मिली इन बदमाशों की गिरफ्तारी से नगर मुफस्सिल और पूसा थाना क्षेत्रों में हो रही अपराध की घटनाओं पर रोक लगेगी। छापेमारी के दौरान मुफस्सिल थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा के अलावा नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी और पूसा थाना अध्यक्ष सीमा कुमारी आदि थे।
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…