समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक रिटायर्ड एई से डेढ़ लाख रुपए छीन लिया। हालांकि इस दौरान बदमाशों का एक मोबाइल घटना स्थल पर गिर गया। जिसे बरामद करने के बाद पुलिस बदमाशों का सुराग पाने के प्रयास में जुट गयी है। इस संबंध में धुरलख रुदौली के रिटायर्ड एई उदय कुमार झा ने मुफस्सिल थाना में शिकायत दर्ज करायी है।
बताया जाता है कि उदय कुमार झा ने गुरुवार को स्टेशन रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक से डेढ़ लाख रुपए की निकासी की थी। जिसमें से दो हजार रुपए का सामान खरीदने के बाद एक लाख 48 हजार रुपए लेकर वे घर लौट रहे थे। उसी दौरान धुरलख चौक से मोहनपुर पुल की ओर जाने वाली सड़क में अपने निर्माणाधीन मकान के पास बाइक रोककर मजदूरों को देने के लिए रुपए का झोला निकाला।
तभी बाइक सवार दो बदमाश हाथ से झोला छीनकर फरार हो गये। झोला में रुपए के अलावे पासबुक, चेक आदि भी था। हल्ला करने पर लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे भाग गए थे। मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण मिश्रा ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…