Samastipur

समस्तीपुर में नाबालिग की गिरफ्तारी मामले में आया नया मोड़, अब देशी कट्टा के साथ उक्त नाबालिग का वीडियो वायरल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

टेलीग्राम पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में 3 दिन पूर्व शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजे गए एक किशोर (नाबालिग) को हथकड़ी लगाकर थाने से सदर अस्पताल लाए जाने पर खूब बवाल मचा था। अब उसी किशोर का देसी कट्टे के साथ वीडियो सामने आया है। इस मामले को लेकर आवाज उठाने वाले लोग अब मुंह दबाकर निकल रहे हैं। बताया जा रहा है कि उक्त किशोर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ही उक्त वीडियो को शेयर किया था।

बताया गया है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव से 3 दिन पूर्व मुफस्सिल पुलिस टीम ने शराब के साथ वर्ग 8 के छात्र को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद किशोर को हाथ में हथकड़ी लगाकर थाने से सदर अस्पताल पैदल लाया गया था। मां ने उसे किशोर बताते हुए हथकड़ी लगाए जाने पर सवाल उठाया था। इस मामले में सदर डीएसपी ने जांच का आदेश भी जारी किया था। इस कांड में अब नया मोड आ गया है।

मामले की जानकारी के बाद सदर डीएसपी शहवान हबीब फखरी ने बताया कि वायरल हो रहा वीडियो उन्हें भी मिला है। मामले की जांच की जा रही है। अगर किशोर देसी कट्टे के साथ वीडियो बना रहा है तो संभव है उसके पास देसी कट्टा भी होगा।

गौरतलब है कि किशोर की गिरफ्तारी के बाद परिवार वालों ने गांव की महिला पुलिस मित्र पर पक्षपात का आरोप लगाया था। कहा था कि पूर्व से उससे विवाद चल रहा है, जिस कारण उसे गलत मामले में फंसाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

5 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

7 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

9 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

9 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

12 घंटे ago