Samastipur

AK-47 लूट मामले में 8 नामजद समेत 40 अज्ञात पर दर्ज हुई FIR, 2 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- वैशाली पुलिस द्वारा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक मोहल्ला में शुक्रवार रात एके-47 और 20 चक्र गोली लूटे जाने के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने वैशाली के डीआईयू के प्रभारी विनय प्रताप सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें हलधर कापर समेत आठ लोगों को नामजद करते हुए 40- 50 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जिसमें से पुलिस ने सोनवर्षा के मूसापुर मोहल्ला वार्ड संख्या-13 निवासी रवि प्रताप शाह के पुत्र ऋषि पाल शाह और इसी मुहल्ले के रामचंद्र राय का पुत्र मणि भूषण राय को गिरफ्तार कर लिया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए संवाददाता सम्मेलन के दौरान शनिवार तीसरे पहर सदर डीएसपी सेहवान हबीब फखरी ने बताया कि रात वैशाली पुलिस की टीम वैशाली जिले में हुए एक डकैती के मामले में सोनवर्षा मोहल्ले में रहने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार करने आई थी।

इसी दौरान पुलिस को देखकर हलदर कापर ने अपने सहयोगियों के साथ उन पर हमला बोल दिया। इसी दौरान पुलिस के जवान को जख्मी कर उनसे AK- 47 राइफल, और दो मोबाइल छीन ली। बाद में इस घटने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने सोनवर्षा मोहल्ला से ऋषि पाल शाह उर्फ भोला नामक युवक को गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर छीनी गई एके-47 राइफल और 20 चक्र गोली बरामद की गई। इस दौरान पुलिस ने उनके सहयोगी मणि भूषण राय को भी गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में उनके अलावा मुफस्सिल थाना के दारोगा कृष्ण चंद्र भारती, आनंद कुमार कश्यप, विश्वजीत कुमार, छोटेलाल सिंह, मोहम्मद इकरार फारूकी, डीआइयू प्रभारी अनिल कुमार आदि पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। डीएसपी ने बताया कि पुलिस की तत्परता के कारण लूट की घटना के 3 घंटे के अंदर पुलिस ने एके-47 राइफल और लूटी गई 20 चक्र गोली बरामद करने में सफलता पाई है। उन्होंने बताया कि लूट की इस घटना में शामिल अन्य सभी लोगों की पहचान कर ली गई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

15 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

16 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

16 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

21 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

1 दिन ago