Samastipur

रॉयल्स राइडर्स की टीम ने वन इंडिया को 5 विकेटों से हराया, अभिनव बने ‘मैन ऑफ द मैच”

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय प्रीमियर लीग सीजन-2 का सातवां मैच छात्रधारी इंटर विद्यालय के प्रांगण में दिनांक 1 दिसंबर 2022 को खेला गया। 20 -20 ओवरों के निर्धारित मैच में वन इंडिया क्रैकर्स के कप्तान कनिष्क झा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वन इंडिया क्रेकर्स की पूरी टीम 19.2 ओवर में 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

वनइंडिया क्रैकर्स की तरफ से बल्लेबाजी में विक्रांत सिंह ने 30, अनीस ने 19 और सुयश राज ने 18 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में रॉयल्स राइडर्स की तरफ से मनीष ने तीन विकेट, अभिनव ने 2 विकेट, शिवम ने दो विकेट, अक्षय ने दो विकेट लिया।

137 रनों का पीछा करते हुए जवाब में रॉयल्स राइडर्स ने 18.2 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाया और इस तरह इस मैच को 5 विकेट से जीता। उसकी तरफ से बल्लेबाजी में अभिनव ने शानदार 61 नाबाद रन बनाया। सत्येंद्र सिंह ने 28 रन और गजेंद्र ने 17 रनों का योगदान दिया। वन इंडिया की तरफ से छोटू राज ने तीन विकेट, अंशुमन ने 1 विकेट, अजिंक्य ने 1विकेट लिया।

अभिनव को उसके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आज के मुख्य अतिथि राम अनुग्रह झा के द्वारा मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। आज के मैच में अंपायर की भूमिका देवेश मोनी एवं उमेश राय ने निभाई। वहीं स्कोरर की भूमिका अमन और माधव ने निभाई। अन्य पुरस्कारों में बेस्ट बॉलर का पुरस्कार छोटू राज को, बेस स्ट्राइकर विक्रांत सिंह, गेमचेंजर ऑफ द मैच अभिनव, बेस्ट फील्डर मनीष को दिया गया।

आज के मैच में इस मैच का शुभारंभ दलसिंहसराय के एसडीपीओ श्री दिनेश कुमार पांडे के द्वारा किया गया। साथ में श्रीराम, अनुराग झा, मो. अबुल सलाम और उदय कुमार हिमांशु भी उपस्थित थे। इस मैच में मुख्य रूप से सतवंत कुमार चौधरी, मो. नवाब, प्रियवंत कुमार चौधरी, सोनू झा, अमित सिंह, सतीश कुमार, अशफाक अंसारी, नफीस सोहेल, मो. साहब, शाहिद अख्तर, अभिलाष गौतम, विकास कुमार, पंकज, शशि चौधरी समेत अन्य उपस्थित थे। टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष अंकित कुमार मिश्रा, नितेश नंदन उपस्थित थे। कल का मैच हैंग आउट वारियर्स एवं त्रिमूर्ति डेरी स्ट्राइकर्स के बीच छात्रधारी इंटर विद्यालय के प्रांगण में 11:00 बजे से खेला जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

58 मिनट ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

2 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

2 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिला नियोजनालय द्वारा 6 से 14 मार्च तक लगाया जा रहा है प्रखंडवार जॉब कैंप, यहां पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा 6…

4 घंटे ago