समस्तीपुर/हसनपुर :- हसनपुर में गन्ने के खेत में एक महिला की शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने टेलीफोन के माध्यम से हसनपुर थानाध्यक्ष को दी। घटना जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के नयानगर पंचायत के मोहद्दीपुर गांव में घटी। स्थानीय लोगों कहा कि गुरुवार को हसनपुर थाना क्षेत्र के नयानगर पंचायत के गन्नी चमड़ी चौर में गन्ने के खेत में एक किसान खेती करने के लिए जा रहे थे।
उन्हें अचानक संदिग्ध अवस्था में पड़े एक महिला का शव देखा जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया, फिर आसपास के लोगों का भीड़ घटनास्थल पर जुट गया। लोग आपस में तरह-तरह की चर्चा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस के काफी प्रयास के बाद शव का शिनाख्त हो सका है।
मृतका की पहचान बेगूसराय जिले के पुलपथार गांव के रहने वाले फूलों पासवान की पत्नी के रूप में किया गया है। महिला के चेहरों पर कटीले तारों के निशान देखे गये हैं। हालांकि महिला की हत्या यहीं अथवा कहीं और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक देने दोनों ही आशंकाओं से इनकार नहीं कर रही हैं। घटना की सूचना मिलने के मृतक का परिजन घटनास्थल पहुंच चुके हैं। परिजनों का कहना है कि महिला 28 नवंबर से घर से गायब थी।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…