Samastipur

DSP ने ऑपरेशन संस्कार की पाठशाला में पढ़ाया नैतिक शिक्षा का पाठ, छात्रों से कहा- सोशल मीडिया व मोबाइल से बनाए दूरी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर :- उच्च विद्यालय देसुआ के प्रांगण में गुरुवार को दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश पाण्डेय ने स्कूली छात्र छात्राओं को ऑप्रेशन संस्कार के तहत नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया। साथ ही उन्होंने बच्चों से सोशल मीडिया व मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के सदुपयोग को लेकर बातें कही।

उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया व इंटरनेट के माध्यम से अच्छी चीजों के साथ ही भ्रम व अविश्वास पैदा करने वाली चीजों का प्रसारण हो रहा है। आप यदि इसका अधिक इस्तेमाल करेंगे तो आप अपना फोकस कैरियर पर नहीं रख पाएंगे। ऐसे में आप के भीतर भटकाव व अस्थिरता की स्थिति पैदा हो जाएगी। इसलिए आप मोबाइल, सोशल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक के अन्य डिवाइसों का उतना ही इस्तेमाल करें जितना आपके पढ़ाई के लिए आवश्यक हो। पढ़ाई के अलावे अपने आपको इन सब से दूर रखें। ताकि आप अपने लिए बेहतर कल का निर्माण कर सके।

उन्होंने बच्चों से संस्कारवान बनने की बात कही। उन्होंने कहा कि माता पिता व अभिभावकों के बातों को नजरंदाज करने से आप अपने आने वाले भविष्य में परेशान में पड़ सकते हैं। माता पिता हमेशा आपके उज्जवल भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं। इसलिए हमेशा ही किसी समस्या पर अपने अभिभावकों से बातचीत कर ही कोई निर्णय लिया करें। उन्होंने बच्चों से लक्ष्य तय कर मेहनत करने की बात कही। डीएसपी ने कहा कि लक्ष्य तय रहने से आपको मंजिल तक पहुंचने में आसानी होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

5 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

6 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

6 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

6 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

12 घंटे ago