Samastipur

समस्तीपुर: तेज रफ्तार कंटेनर से टकराकर बाइक सवार चाचा-भतीजी की मौत, चालक गाड़ी छोड़कर फरार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 
टेलीग्राम पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर डैनी चौक के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार कंटेनर की ठोकर से बाइक सवार चाचा भतीजी की मौत हो गई। मृतक बाइक सवार की पहचान दलसिंहसराय शहर के लोकनाथपुर गंज मोहल्ला वार्ड 13 निवासी शंकर दास के तीस वर्षीय पुत्र रंजीत दास, उर्फ़ रामलखन के रूप में की गई। वही, उसकी भतीजी विमल देवी उम्र 20 साल के रूप हुई।

घटना के बाद कंटेनर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है । घटना की सूचना पर पहुंची दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कंटेनर को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

घटना को लेकर बताया गया है कि मृतक रंजीत दास अपनी भतीजी के साथ दलसिंहसराय से एनएच 28 किसी काम के सिलसिले मे जा रहें थे। इसी दौरान डैनी चौक के पास विपरीत दिशा बरौनी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कंटेनर से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

इस दौरान वे बाइक के साथ करीब 50 मीटर तक घिसते हुए चले गये। जिससे चाचा रंजीत दास की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गईं। घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल था।

वहीं, थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की बाइक कंटेंनर की टक्कर हुईं है। जिसमे दो लोंगो की मौत हो गईं है। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर आगे की कार्यवाही मे जुट गईं है। दुर्घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बड़ी संख्या में लोग एनएच पर जमा हो गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

13 मिनट ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

8 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

9 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

9 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

9 घंटे ago