समस्तीपुर/खानपुर :- खबर समस्तीपुर जिले के खानपुर से है जहां पंचायत ने प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी की मंदिर में शादी करवा दी। मामला खानपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर पंचायत अंतर्गत डेकारी गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की रात्रि एक युवक को लड़की के परिजनों ने घर में उस वक्त धर दबोचा जब लड़का लड़की से मिलने उसके कमरे में घुसा था।
लड़की के परिजनों के शोरगुल पर आस पास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने उस युवक को बंधक बना लिया। जिसके बाद अगले दिन पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ पंचायत बुलाई गई। पंचायत के फैसले के बाद मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।
जानकारी के मुताबिक पकड़े गए लड़के की पहचान जहांगीरपुर पंचायत के डेकारी वार्ड संख्या-5 निवासी रमेश महतो के पुत्र श्याम कुमार महतो के रूप में हुई है। वहीं युवती भी उसी पंचायत की बताई गई है।
लड़की के परिजनों का आरोप है कि उन दोनों के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी स्थापित हुए थे। जिस कारण लड़की 2 महीने की गर्भवती हो गई। आज दोनों को एक साथ मिलते देख परिजनों ने रंगे हाथ दबोच लिया और फिर दोनों की शादी रचा डाली। वहीं दूल्हे ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसके ऊपर जबरन दबाव डालकर उसके मर्जी के खिलाफ शादी कराई गई है।
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…
समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर शनिवार को…