Samastipur

समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड के रामभद्रपुर स्टेशन के पास दिनदहाड़े ATM काटने का किया प्रयास, बच गया 42 लाख

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के रामभद्रपुर स्टेशन के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े शटर गिराकर बदमाशों ने एटीएम काटने का प्रयास किया। एटीएम काटे जाने की सूचना डिवाइस के जरिए मुबई हेड ऑफिस को मिलने के बाद मुंबई से बैंक अधिकारियों ने इसकी जानकारी कल्याणपुर थाने को दी। जिसके बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही भनक लगने पर बदमाश अपनी बाइक छोड़ कर रामभद्रपुर स्टेशन की ओर फरार हो गए। हालांकि आसपास के लोग इस घटना को समझ नहीं पाए। बताया गया है कि करीब 2.45 बजे हिटायची कंपनी के मुंबई कंट्रोल को डिवाइस पर जानकारी मिली की समस्तीपुर जिले के रामभद्रपुर स्टेशन के पास लगी एटीएम के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। जिसके बाद लोकेशन ट्रेस कर इसकी जानकारी रामभद्रपुर स्टेशन व कल्याणपुर थाने को दी गई। जिसके बाद हरकत में आयी कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तबतक बदमाशों को पुलिस के आने की भनक लग गई। जिसके बाद बाद बदमाश अपनी अपाची बाइक छोड़ कर स्टेशन की ओर फरार हो गए।

उधर, जब पुलिस टीम एटीएम के अंदर गई तो एटीएम के कैश बाक्स को तोड़ा जा चुका था। बदमाश उसे गैस कटर से काट रहे थे। हालांकि बताया जा रहा है कि बदमाश रुपए नहीं निकाल पाए। हालांकि मौके पर पहुंचे बैंक अधिकारी कैश की मिलान कर रहे थे। मिलान के बाद बताया गया कि एटीएम 42 लाख 97 हजार रुपए थे। जिसके में 37 हजार रुपए गैस कटर से बॉक्स काटे जाने के कारण जल गई थी। शेष राशि लूटने से बच गई।

बदमाशों की संख्या तीन बताई गई है। माना जा रहा है कि सभी बदमाश एटीएम के सीसीटीबी कैमरे में भी कैद हुए हैं। पुलिस ने स्टेशन के पास से एक अपाची बाइक लावारिस अवस्था में बरामद किया है। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

1 घंटा ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

2 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

2 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

11 घंटे ago