Samastipur

युवक ने बनाया अश्लील वीडियो फिर ब्लैकमेल कर युवती से ऐंठे 20 लाख नकद और लाखाें रूपये के गहने, पुलिस कर रही जांच

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के गुदरी बाजार की एक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर 20 लाख नकद और लाखों रुपये का गहना युवक द्वारा ठग लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में लड़की के परिवार वालों ने शुक्रवार को महिला थाना में आवेदन दिया है। इसमें शहर के पेठियागाछी मोहल्ला के गौरव पोद्दार नामक युवक को आरोपी बनाया गया है।

उधर महिला थाना अध्यक्ष पुष्प लता ने बताया कि लड़की के आवेदन पर मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि शहर के गुदरी बाजार की रहने वाली छात्रा की एक सहेली ने पूर्व से जानने वाले पेठीयागाछी मोहल्ला के गौरव पोद्दार नामक युवक से उसकी दोस्ती कुछ माह पूर्व कराई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती बढ़ गई थी। इसी दौरान मौका पाकर गौरव ने छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया।

अश्लील वीडियो बनाए जाने के बाद गौरव छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान युवक द्वारा वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी दी जाने लगी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के डर से छात्रा ने घर में रखे 20 लाख रुपए ले जाकर गौरव को दे दिया। हालांकि इसके बाद भी युवक का ब्लैकमेल जारी रहा, उसने पुनः रुपए की मांग की। इसके बाद छात्रा ने घर का गहना उसे दे दिया।

बताया गया कि छठ पर्व के दौरान घर की महिलाओं ने गहने की खोज की तो गहना गायब था और कारोबार के लिए रखा गया पैसा भी कम था। इसके बाद परिवार के लोगों ने लड़की से पूछताछ शुरू की। उस लड़की ने पूरे मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। शुक्रवार को लड़की को लेकर परिवार वाले महिला थाना पहुंचे थे।

बाइट :

लड़की के घरवालों द्वारा शहर के पेठियागाछी मोहल्ला के गौरव पोद्दार नामक युवक के खिलाफ आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दाेषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

– पुष्प लता, महिला थाना अध्यक्ष

Avinash Roy

Recent Posts

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

14 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

15 घंटे ago