Bihar

बिहार: पर्स झपट भाग रहे उचक्के के पीछे ट्रेन से कूदी महिला, मौत; पूरी स्कॉर्ट पार्टी हुई सस्पेंड

बरौनी कटिहार रेलखंड के दनौली फुलवड़िया रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की सुबह 15632 गुवाहाटी बाड़मेर एक्सप्रेस से एक महिला यात्री का पर्स लेकर भाग रहे उचक्के के पीछे चलती ट्रेन से कूद गई। इस हादसे में महिला रेल यात्री की मौत हो गई। मृतका की पहचान असम निवासी विमल कुमार की करीब 62 वर्षीय पत्नी कांता देवी के रुप में हुई है।

मामले की जानकारी मिलते ही रेल डीआइजी राजीव रंजन व रेल एसपी संजय भारती ने बेगूसराय स्टेशन पहुंच मामले की जांच पड़ताल करते हुए गुवाहाटी बाड़मेर के स्काट पार्टी में शामिल पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार महिला अपने स्वजनों के साथ राजस्थान जा रही थी। खगड़िया से ट्रेन खुलने के बाद घात लगाए उचक्के ने एक महिला यात्री का पर्स झपट लिया और भागने लगा। बुजुर्ग महिला ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रेन में उचक्के का पीछा किया लेकिन उचक्का ट्रेन से कूद गया।

महिला भी उचक्के के पीछे भागने के क्रम में ट्रेन से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद यात्रियाें में भगदड़ मचने लगी और यात्रियों ने ही उक्त घटना की जानकारी जीआरपी को दी। जानकारी मिलते ही जीआरपी ने घटनास्थल पहुंच महिला के क्षत-विक्षत शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में स्काट पार्टी निलंबित:

लंबी दूरी की ट्रेन में महिला से छिनतई और छिनतई की शिकार महिला की मौत की जानकारी मिलते ही रेल डीआइजी राजीव रंजन पटना से बेगूसराय पहुंचे और जांच पड़ताल की। इस दौरान रेल एसपी संजय भारती भी बेगूसराय पहुंचे और वरीय अधिकारियों के साथ घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में ही गुवाहाटी बाड़मेर एक्सप्रेस के स्काट पार्टी की लापरवाही सामने आने पर स्काट पार्टी में शामिल पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डीआइजी ने घटना में संलिप्त उचक्का गिरोह पर नकेल कसने व छिनतई गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए रेल एसपी समेत बेगूसराय जीआरपी थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश भी दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

14 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

15 घंटे ago