समस्तीपुर/विभूतिपुर :– समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिंघियाघाट स्थित यूनिक क्रिएटिव एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित यूनिक बाल भवन के क्षेत्रीय स्तर पर चयनित चार छात्रा आज नई दिल्ली के लिये रवाना हो गई। इसमें छात्रा मीसा भारती, मौसम कुमारी, फुल कुमारी और राधा कुमारी शामिल है।
वे गाइड शिक्षिका निधि रानी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर 14 नवंबर को होने वाली नेशनल बाल भवन नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में भाग लेंगी। चारों छात्रा अलग-अलग कलाओं का प्रदर्शन करेगी। वे जट जटिन से संबंधित लघु नाट्य कला का भी प्रदर्शन करेगी।
यह जानकारी बाल भवन सिंघियाघाट के निदेशक अर्जुन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्रा कई बार राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों में प्रस्तुति देकर चयनित होकर बिहार का नाम देश स्तर पर उजागर किया है।
छात्राओं के रवानगी होने के मौके पर नीरज कुमार सिंह, भोला महतो, राजीव कुमार, अमित कुमार ठाकुर, संजय कुमार, रीना शर्मा, पिंकी कुमारी, सरिता कुमारी, सिंधु कुमारी, बेबी पोद्दार, पिंकी शर्मा, रूपेश कुमार, रमेश कुमार, प्रवीण कुमार, अनुपम रंजन आदि उपस्थित थे।
समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…
त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से 17…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम स्थित प्रभावती रामदुलारी इंटर विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्यालय के…
समस्तीपुर : शहर के प्रमुख बाजार से नालों व सड़क पर से हटाए जाएंगे अतिक्रमण…
समस्तीपुर : नगर निगम, समस्तीपुर में नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शनिवार को शहरी सफाई…