Bihar

बिहारः सरकारी स्कूलों में चौथे शनिवार को बच्चे नहीं लाएंगे बैग, अभिभावक जाएंगे स्कूल ; योजना को समझें

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के सरकारी विद्यालयों में भी निजी स्कूलों की तर्ज पर पीटीएम यानी कि अभिभावक-शिक्षक बैठक होगी। फिलहाल एक महीने में एक ही कक्षा लिए यह आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग ने अपने इस निर्णय पर अमल का निर्देश सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह के मुताबिक हर महीने के चौथे शनिवार को किसी एक कक्षा की अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी/बैठक आयोजित की जाएगी।

दरअसल, शिक्षा विभाग ने पहली बार पिछले माह 20 तारीख को राज्यभर की पहली कक्षा वाले 40 हजार प्राथमिक व प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित की थी। यह बैठक कक्षा तीन तक के बच्चों में वांछित अंक व अक्षर ज्ञान की प्राप्ति के निहितार्थ के साथ ‘चहक’ कार्यक्रम को सफलतापूर्वक जमीन पर उतारने को लेकर हुई थी। विभाग के निर्देश पर पीटीएम की विशेष तैयारी स्कूलों ने की थी।

अभिभावकों को हस्तलिखित पत्र भेजे गये थे। स्कूल परिसर व टेबुल-बेंच की साफ-सफाई हुई थी। रंगोली तथा तोरण द्वार से स्कूलों के प्रवेश द्वार को बच्चों ने सजाया था। इस पहले पीटएम में ही 14 लाख से अधिक अभिभावक विद्यालय आए। इस परिणाम से उत्साहित शिक्षा विभाग ने अब हर माह किसी एक कक्षा के लिए पीटीएम आयोजित करने का फैसला किया है।

हर बच्चे की शैक्षिक स्थिति पर होगी बात

पीटीएम में हर बच्चे की शैक्षिक स्थिति पर वर्गकक्ष के शिक्षक संबंधित अभिभावक से बात करेंगे। बच्चे की सीखने की स्थिति, गृहकार्य आदि से अवगत करायेंगे। अभिभावक की राय भी लेंगे तथा उनके बच्चे की बेहतरी के लिए उनसे सहयोग की अपील भी करेंगे।

बैगलेस सुरक्षित शनिवार में पीटीएम का प्रावधान

शुक्रवार को शिक्षा दिवस के मौके पर बिहार के पहली से लेकर 12वीं तक के विद्यालयों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैगलेस सुरक्षित शनिवार का शुभारंभ किया। इसकी गतिविधियां जहां पहली से 8वीं कक्षा में अनिवार्य है वहीं ऊपर की कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों की स्वेच्छा पर निर्भर है। सुरक्षित शनिवार के कार्यक्रम में भी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी को शामिल करते हुए इसकी मार्गदर्शिका में कहा गया है कि पीटीएम का आयोजन माह के चौथे शनिवार को स्कूलों में होगा। वर्ग शिक्षक बढ़ते क्रम के अनुसार उस शनिवार को किसी एक कक्षा के बच्चों के अभिभावकों के साथ बैठक करेंगे। जो कक्षाएं उस दिन पीटीएम का हिस्सा नहीं होंगी, वहां निर्धारित गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित होंगी।

कक्षा दो की संगोष्ठी 26 को

सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा दो के लिए अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी 26 नवम्बर को आयोजित की जाएगी। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पीटीएम आयोजित करने का निर्देश दिया है। बीईओ से कहा गया है कि वे 15-19 नवंबर के बीच अपने क्षेत्राधीन सभी प्रधानाध्यापकों की बैठक कर लें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

8 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

9 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

10 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

17 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

19 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

21 घंटे ago