समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले में एक के बाद एक हो रहे अपराधिक वारदातों ने जिले के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेलगाम अपराधियों ने जहां बिथान थाना क्षेत्र में एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी वहीं वारिसनगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े सीएसपी संचालक को गोली मारकर 50 हजार रुपये लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद देर शाम पेट्रोल पंप में लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली।
पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात घटहो थाना क्षेत्र की है। जहां 5 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने बहादुरपुर अमरौली एसएच-88 किनारे स्थित पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि लूट की रकम का खुलासा नहीं हो सका है। लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…