Bihar

बिहार में नौकरियों की बहार आने वाली है, नीतीश बोले- पुलिस से लेकर पंचायतों में होगी जमकर बहाली

बिहार के बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। राज्य में नौकरियों की बहार आने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पुलिस से लेकर पंचायतों में बहाली तेज की जाएगी। बिहार में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में और तेजी से बहाली होगी। सभी विभागों को इस बाबत आवश्यक निर्देश दे दिया गया है। जितने भी खाली पद हैं, सब भरे जाएंगे। हर स्तर पर लोगों की बहाली की जानी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी इच्छा है,सब काम अच्छे ढंग से हो जाए। लोगों को नौकरी भी मिलेगी और रोजगार भी मिलेगा। मुख्यमंत्री बुधवार को ज्ञान भवन में विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के नवचयनित सहायक प्राध्यापक (असैनिक) और पंचायती राज विभाग के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि अभियंत्रण महाविद्यालय में अभी 337 शिक्षक कार्यरत हैं। 2241 और पद स्वीकृत किए गए हैं। 398 पदों का चयन हुआ है, जिनमें से बुधवार को 281 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया। 687 पदों पर साक्षात्कार चल रहा है। जितने और लोगों की बहाली की जरूरत है उनकी बहाली जल्दी की जाएगी। डॉक्टर, इंजीनियर पुलिस सहित अन्य विभागों में जितनी बहाली की जरूरत होगी वह शीघ्र पूरी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत सरकार भवन का सभी जगहों पर निर्माण किया जा रहा है। हमने पंचायत सरकार भवन बनवाकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरह ही पंचायतों में पंचायत सरकार का नामकरण किया। यहां भी जो बहाली होनी है, उसकी भी स्वीकृति दी जा चुकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

10 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

11 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

19 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

21 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

23 घंटे ago