समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के काशीपुर स्थित एक बड़े शिक्षण संस्थान पर सेल टैक्स के अधिकारियों ने छापा मारा। इस दौरान अधिकारियों ने शिक्षण संस्थान के आय-व्यय से संबंधित कई संचिकाओं को जप्त किया। छापेमारी का नेतृत्व जिला सेल टैक्स कमिश्नर कर रहे थे जबकि इस टीम में चार अन्य सदस्य शामिल थे।
टीम के अचानक शिक्षण संस्थान पर पहुंचने से संस्थान के संचालकों के बीच हड़कंप मच गया। संस्थान के कुछ कर्मी तो धीरे से खिसक गए। इस संबंध में सेल टैक्स विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर प्रमोद कुमार का बताना है कि संस्थान द्वारा लंबे समय से आय-व्यय का ब्यौरा जमा नहीं किया गया है । शिक्षण संस्थान को कई बार नोटिस भी की गई है।
बताया जा रहा है कि अधिकारी शिक्षण संस्थान के कंप्यूटर से डाटा ले रहे हैं, ताकि आय और व्यय के सही आकलन की जानकारी मिल सके। इस मामले में सही से विवरण नहीं देने पर संस्थान पर जुर्माना किया जा सकता है।
समस्तीपुर : बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज…
समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…
समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…