Samastipur

समस्तीपुर शहर के एक बड़े शिक्षण संस्थान पर सेल टैक्स विभाग ने मारा छापा, आय-व्यय से संबंधित कई संचिकाओं को किया जप्त

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के काशीपुर स्थित एक बड़े शिक्षण संस्थान पर सेल टैक्स के अधिकारियों ने छापा मारा। इस दौरान अधिकारियों ने शिक्षण संस्थान के आय-व्यय से संबंधित कई संचिकाओं को जप्त किया। छापेमारी का नेतृत्व जिला सेल टैक्स कमिश्नर कर रहे थे जबकि इस टीम में चार अन्य सदस्य शामिल थे। ‌

टीम के अचानक शिक्षण संस्थान पर पहुंचने से संस्थान के संचालकों के बीच हड़कंप मच गया। संस्थान के कुछ कर्मी तो धीरे से खिसक गए। इस संबंध में सेल टैक्स विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर प्रमोद कुमार का बताना है कि संस्थान द्वारा लंबे समय से आय-व्यय का ब्यौरा जमा नहीं किया गया है । शिक्षण संस्थान को कई बार नोटिस भी की गई है।

बताया जा रहा है कि अधिकारी शिक्षण संस्थान के कंप्यूटर से डाटा ले रहे हैं, ताकि आय और व्यय के सही आकलन की जानकारी मिल सके। इस मामले में सही से विवरण नहीं देने पर संस्थान पर जुर्माना किया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

5 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

11 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

11 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

21 घंटे ago