Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण तड़प-तड़कर मरीज ने तोड़ा दम, दर्जनों ऑक्सी कंसंट्रेटर मशीन पड़ी है खराब

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : सुबे के सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। लेकिन समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था दिनों-दिन बदतर होती जा रही है। समस्तीपुर सदर अस्पताल हमेशा सवालों के घेरे में रहता है। हालांकि मिशन-60 के तहत यहां की भवन तो चकाचक कर दी गई है लेकिन यहां ना तो समय से डॉक्टर रहते हैं ना ही पर्याप्त दवा और ना ही कोई खास व्यवस्था।

जिले के सबसे बड़े अस्पताल में समय से ओपीडी में डाॅक्टर नहीं आते है। वहीं इमरजेंसी के लगभग मरीजों को रेफर कर सदर अस्पताल प्रबंधन अपना पल्ला झाड़ लेता है। जिस कारण यहां की कुव्यवस्था के चलते मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।

समस्तीपुर सदर अस्पताल में यूं तो दर्जनों ऑक्सी कंसंट्रेटर मशीन हैं, लेकिन उनमें से ज्यादा मशीन खराब हैं। नतीजा मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। सदर अस्पताल परिसर में बना ऑक्सीजन प्लांट शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। मंगलवार की दोपहर दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल से देवभूषण ईश्वर नाम के मरीज को ब्लड और ऑक्सीजन की कमी को लेकर चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर किया था। जहां सदर अस्पताल के डॉक्टर के द्वारा मरीज को खून चढ़ाया जा रहा था।

इस दौरान सांस में तकलीफ के कारण मरीज को ऑक्सीजन दिया गया। लेकिन कुछ ही समय में एक के बाद एक कई ऑक्सी कंसंट्रेटर मशीन भी खराब हो गए। बाद में मरीज के परिजनों की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा सेंट्रल सप्लाई के जरिए मरीज को दूसरे बेड पर शिफ्ट कर ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया।

परिजनों का आरोप है कि कुछ घंटों के बाद सप्लाई बंद कर दिया गया। जब मरीज की बेचैनी बढ़ने लगी तब वहां मौजूद कर्मियों के द्वारा उसी खराब पड़े ऑक्सीकॉन्सल्टेंटर को लगा दिया गया। जिस कारण ऑक्सीजन के अभाव में मंगलवार की शाम मरीज ने दम तोड़ दिया।

वहीं अस्पताल के चिकित्सक का कहना है कि मरीज को ब्लड की कमी थी। ब्लड बैंक से ब्लड लेकर उसे चढ़ाया जा रहा था, लेकिन ब्लड के रिएक्शन के कारण मरीज की मौत हो गई। वहीं अस्पताल के दूसरे बेड पर एक महिला मरीज को भी सुबह में सांस की तकलीफ हुई थी जिसके बाद परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन परिजनों का आरोप है कि उन्हें भी ऑक्सीजन मुहैया नहीं कराया जा रहा है, जिस कारण मरीज की परेशानी बढ़ती जा रही है। अब आप सोच सकते हैं कि जिस अस्पताल में पूरे जिले के इतनी बड़ी आबादी का इलाज होता है, उसकी यह हालत है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार : शीतला माता मंदिर में भगदड़ के बाद ऐक्शन, 20 लोगों पर केस; पंडा समिति के 4 सदस्य अरेस्ट

नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…

21 मिनट ago

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

6 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

8 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

18 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

18 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

21 घंटे ago