Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती जख्मी की उचित देखरेख के अभाव में मौत, लापरवाही का लगा आरोप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में आखिरकार 4 दिनों से सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती जख्मी युवक की उचित देखरेख के अभाव में शुक्रवार को मौत हो गई। 38 वर्षीय उक्त युवक 13 नवंबर को कल्याणपुर पुलिस ने सड़क किनारे बेहोशी की हालत में बरामद कर सदर अस्पताल में कराया था। तब से युवक का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा था।

बताया गया है कि युवक के लगातार बेहोशी की स्थिति में रहने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई। जिस कारण उसके परिवार के लोगों को सूचना नहीं दी जा सकी।‌ आखिरकार शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों का कहना है कि अस्पताल में अज्ञात का सही से देखरेख नहीं हुआ।

हालांकि सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने कहा कि 13 नवंबर को भर्ती कराया गया उक्त युवक को दोबारा देखने कल्याणपुर पुलिस नहीं आई अस्पताल के डॉक्टर और कर्मियों द्वारा ही उक्त मरीज की देखरेख की जा रही थी मरीज का यथासंभव उपचार किया गया।

उधर नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गोरी ने कहा कि मृतक का शव 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा अगर उसकी पहचान हो गई तो परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा परिजनों के नहीं आने पर पुलिस द्वारा युवक का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

अब तक चार अज्ञात मरीज की हो चुकी है मौत :

सदर अस्पताल में इस वर्ष अब तक विभिन्न थानों की पुलिस ने चार अज्ञात मरीजों को भर्ती कराया गया था। एक के बाद एक सभी मरीजों की मौत हो गई। एक भी अज्ञात सदर अस्पताल से फिट होकर नहीं निकला, नहीं उक्त अज्ञात के बारे में आज तक पता चल सका आखिरकार वह कहां के रहने वाले थे।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

2 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

2 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

2 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

3 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

3 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

7 घंटे ago