Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल का भवन चकाचक लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, चिकित्सकों की लेट लतीफी के कारण मरीजों को होती है परेशानी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार के सरकारी अस्पतालों में मिशन-60 के तहत बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने का दावा किया गया था। बावजूद इसके समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। चिकित्सकों की लेट-लतीफी आम सी बात हो गई है। दूर-दराज से गरीब और लाचार मरीज बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुँचते है। लेकिन यहाँ ओपीडी में डॉक्टर नदारत रहते है। समय से डॉक्टरों के नहीं आने के कारण मरीजो को घंटो इंतज़ार करना पड़ता है।

सबसे बड़ी बात है कि सदर अस्पताल में 65 चिकित्सकों के पद सृजित है उसके अनुपात में मात्र 32 डॉक्टर उपलब्ध है। इनमें से 9 चिकित्सक में से 4 विशेषज्ञ चिकित्सक ने रिजाइन कर दिया, वहीं बाकी के 5 डॉक्टर स्टडी लिव पर है। सदर अस्पताल में डॉक्टरों की लेट लतीफी और मनमानी के सवाल पर सिविल सर्जन का कहना है कि इस अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सारी सुविधाएं मिल रही है।

कभी कभार कुछ कारणों से डॉक्टर समय पर उपलब्ध नही हो पाते है। ऐसे में मरीजों की परेशानी कम करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है। सीएस का कहना है कि सदर अस्पताल में चिकित्सक की कमी है। जिस कारण समस्या उत्पन्न हो जाती है। हालांकि इसको लेकर विभागीय स्तर पर पहल की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

6 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

6 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

7 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

16 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

17 घंटे ago