Samastipur

रोसड़ा में जमीनी विवाद को लेकर चाची ने भतीजी को मिट्टी तेल छिड़ककर जिंदा जलाने का किया प्रयास, स्थिति नाजुक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत उदयपुर गांव में पूर्व में हुए जमीनी विवाद को लेकर चाची ने अपनी भतीजी को मिट्टी तेल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। जख्मी हालत में युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज शुरू किया गया। युवती आधा से ज्यादा जल चुकी है। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंघेश्वर राम को अपने बड़े भाई से जमीनी मामले को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। रविवार को उनकी पुत्री नेहा कुमारी अपने घर में अकेली थी। उसी दौरान उसकी चाची ने मिट्टी तेल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। हो-हल्ला होने की आवाज पर आसपास के लोग एवं परिजन जुटे तो घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में जख्मी युवती को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

17 घंटे ago