Samastipur

समस्तीपुर रेल कारखाना गेट पर वाहन स्टैंड संचालक करता है रंगदारी वसूली, विरोध करने पर की जाती है मारपीट!

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- व्यवहार न्यायालय समस्तीपुर के पूर्व लोक अभियोजक कृष्ण कुमार ने रेल मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक से रेल कारखाना गेट वाहन स्टैंड पर रंगदारी वसूली की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि पूर्व में इसकी शिकायत की गई थी लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वसूली अभी जारी है। स्टैंड संचालक के द्वारा किसी नियम का पालन नहीं किया जा रहा है।

रेल कारखाना गेट के सामने रोड पर कोई वाहन पैसेंजर उतारकर खाली गाड़ी लेकर वापस चलने लगता है तो उससे कम से कम 40 रूपया जबरन वसूला जाता है। जबकि वह वाहन स्टैंड के अंदर भी नहीं जाता है। रुपए लेने का कोई रसीद नहीं दिया जाता है। स्टैंड पर वाहन शुल्क लेने का कोई तालिका नहीं टांगा गया है। विरोध करने पर स्टैंड कर्मी मारपीट पर उतारू हो जाते है।

कारखाना गेट के सामने भी कार और कोई रिक्शा ले जाने पर उनके द्वारा स्टैंड शुल्क जबरन लिया जा रहा है। कार व ऑटो वालों से 40 रूपया तथा रिक्शा से 20 रूपया वसूला जाता है। स्टैंड के अंदर चार चक्का लगाने पर 60 रूपया लिया जाता है। वहीं बाइक का 10 रूपया लिया जाता है। वहीं किसी प्रकार का रसीद भी नहीं दिया जाता है। उन्होंने नियम का पालन कराने व गलत ढंग से की जा रही वसूली पर रोक लगाने की मांग की है। मांगों की दिशा में कार्रवाई नहीं होने पर शांतिपूर्ण धरना व अनशन की भी चेतावनी दी है। विदित हो कि वाहन स्टैंड के नाम पर लोगों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

3 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

5 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

9 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

10 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

11 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

11 घंटे ago