Samastipur

समस्तीपुर पुलिस को मिली सफलता; अंतर जिला चोर गिरोह के 3 सदस्यों को 12 लाख के स्वर्णाभूषण व नकद राशि के साथ दबोचा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- पुलिस ने लाखों रुपए मूल्य के स्वर्णाभूषण और रुपए के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार कर अंतर जिला चोर गिरोह के पर्दाफाश का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए चोरों से विस्तृत पूछताछ में चोरों ने समस्तीपुर जिले के ताजपुर, चकमेहसी, कल्याणपुर और पूसा थाना क्षेत्र में दर्ज विभिन्न कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

इस बाबत सोमवार को समस्तीपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सदर डीएसपी मो. एसएच फखरी ने बताया कि समस्तीपुर जिले के एनएच बंगरा एवं ताजपुर थाना क्षेत्र सहित अन्य थाना क्षेत्रों में घटित हुए चोरी की घटनाओं के उद्भेदन के लिए समस्तीपुर एसपी ह्रदय कांत के निर्देश पर उनके नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने रविवार को बंगरा थाना क्षेत्र के वायरलेस चौक के पास से अंतर जिला चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

जिसकी पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बोंचहा थाना क्षेत्र के रुदहा निवासी और स्वर्गीय वैद्यनाथ ठाकुर के पुत्र सुरेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर उसके दो अन्य सहयोगी चोरों को भी गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही। जिनकी पहचान मुजफ्फरपुर जिले कांटी थाना क्षेत्र के लश्कारी कलवारी वृजकिशोर राम के पुत्र कुमोद राम एवं अहियापुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी विनोद साह के पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के द्वारा उन सभी के पास 12 लाखों रुपए की अनुमानित मूल्य के विभिन्न तरह के कुल 52 स्वर्ण आभूषण, एक लाख 80 हजार रुपए नगद एवं 4 मोबाइल सेट बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए चोरों और उनके पास से बरामद किए गए स्वर्णाभूषण एवं रुपयों के साथ ही पुलिस ने एक बड़े अंतर जिला चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है।

एसआईटी टीम में सदर डीएसपी मो. एसएच फखरी के अलावा एनएच बंगरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार, ताजपुर थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह,चकमेहसी थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टूड्डू, एनएच बंगरा थाना के एसआई अविनाश कुमार, ताजपुर थाना के पीएसआई शशि शंकर कुमार, बंगरा थाना एसआई ब्रजेश कुमार, डीआईयू शाखा समस्तीपुर के प्रभारी एसआई अनिल कुमार एवं डीआईयू शाखा के सिपाही व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

6 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

7 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

11 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

12 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

14 घंटे ago