National

बिजली बिल जमा नहीं किया तो लोगों के घर से कूलर, पंखा, टीवी, फ्रिज उठा ले गई कंपनी, MP की घटना

मध्य प्रदेश से बिजली के बिल की वसूली का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां बिजली का बिल ना भरने पर बिजली कंपनी लोगों के घर से टीवी, फ्रिज जैसी निजी चीजें उठाकर ले जा रही है। अमूमन देखा जाता है कि जब कोई उपभोक्ता समय पर बिजली के बिल का भुगतान नहीं करता तो उस पर पेनल्टी लगाई जाती है या फिर बिजली का कनेक्शन काट दिया जाता है। लेकिन एमपी में इलेक्ट्रिसिटी कंपनी ने ग्राहकों से बिल वसूलने के लिए जो अजबगजब तरीका अपनाया है, वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

बिजली कंपनी सामान से करेगी बिल की भरपाई

‘आजतक’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन का है। जहां एक बिजली कंपनी ने बिल वसूलने के लिए लोगों के घरों से उनका निजी सामान उठाना शुरू कर दिया। दावा किया गया कि बिजली कंपनी ने उज्जैन में 20 नवंबर को कुछ घरों से फ्रिज, टीवी, कूलर, हीटर और अन्य चीजें जब्त कर लीं। जब्त सामान को कुर्क किया जाएगा और उससे मिलने वाली राशि से बिल की भरपाई की जाएगी।



200 लोगों पर 1.70 करोड़ रुपये का बिल बकाया

इस इलेक्ट्रिसिटी कंपनी से जुड़े राजेश हारोड़ ने बताया कि यहां लोग साल भर से बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन जब बिल देने की बात आती है, तो उसे नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में कई लोगों पर करीब 40,000 से 90,000 रुपये से अधिक का बिल बकाया है। इसी को लेकर कंपनी ने लोगों के घरों से सामान जब्त करना शुरू कर दिया है।

जिन घरों से सामान जब्त किया गया है, वहां दो-तीन साल से बिजली का बिल जमा नहीं किया गया है। करीब 200 लोगों पर बिजली कंपनी का 1.70 करोड़ रुपये बकाया है। इन लोगों को कुर्की का नोटिस जारी किया गया था, जिनमें से 70 लोगों ने बिजली का बिल जमा कर दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

4 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

4 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

12 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

12 घंटे ago