समस्तीपुर/शिवाजीनगर :- समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधार से शनिवार रात चोरों द्वारा कई घरों से बकरी की चोरी कर ली गई। जानकारी देते हुए पीड़ित परिजन ने बताया कि रात बोलेरो पर सवार करीब 6 की संख्या में उत्पाद विभाग की पुलिस बनकर आया।
शराब की छापेमारी का बहाना बनाकर घर में घुसकर शातिर चोरों द्वारा गांव के ही बालचंद पासवान के चार बकरी, ठिठर पासवान एवं जयराम पासवान का एक – एक बकरी की चोरी नजर के सामने में ही कर ली गई। बोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हथियार दिखाकर निकलते बना। हथौड़ी थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि बकरी चोरी की घटना संज्ञान में आया है। स्थल पर जांच करायी गई है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…