Samastipur

समस्तीपुर: खेत जाने के दौरान युवक को लगी करंट, मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के धर्मपुर बांदे गांव में करंट लगने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर बांदे पंचायत के रहने वाले रघुनाथ सिंह के 28 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में की हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों द्वारा बताया जाता है कि युवक अपने खेत में काम करने गया था। वहीं खेत के आसपास वाली खेत में विद्युत धारा प्रवाहित हो रही थी, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।

घटना की सूचना के बाद परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत्य घोषित कर दिया। बिट्टू कुमार के मौत पर पूरे गांव में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलने पर पटोरी पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट चुकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

“वादे पूरे नहीं हुए तो आंदोलन कर सरकार को गद्दी छोड़ने पर मजबूर करेंगे”, समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर

समस्तीपुर : सरकार ने जिन वादों और झांसे के दम पर चुनाव जीता है, अगर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ह’त्याकांड के आरोपी को मधुबनी पुलिस ने दबोचा, ट्रेन से भागने के दौरान पकड़ा गया

समस्तीपुर : मधुबनी जिले के सकरी थाने की पुलिस व डीआईयू की टीम ने बुधवार…

4 घंटे ago

शराब की सूचना देने पर बदमाशों ने की युवक की पिटाई, पिस्टल के साथ एक आरोपी को दबोचकर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव में शराब की सूचना देने के आरोप…

4 घंटे ago

सिलौत गोलीकांड मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो और आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस ने…

4 घंटे ago

खानपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से लूट की पूरी पटकथा दुकानदार के रिश्तेदार ने ही रची थी, अंतरजिला गिरोह के 6 बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुरगाहर में बीते 13 फरवरी को…

5 घंटे ago

खानपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम से भारी मात्रा में आभूषण लूटकांड का समस्तीपुर SP ने किया खुलासा, 6 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुरगाहर में बीते 13 फरवरी को…

12 घंटे ago