समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर की लाइफलाइन ओवरब्रिज पुल पर शनिवार की देर शाम एक ट्रक ने पैदल जा रहे एक युवक को कुचल डाला। जिससे युवक की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर नगर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया है। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि शाम करीब 8:00 बजे उक्त युवक पैदल ही चीनी मील की ओर से समस्तीपुर कलेक्ट्रेट की ओर आ रहा था। इसी दौरान दरभंगा की ओर से आ रही एक ट्रक ने पीछे से उसे ठोकर मार दी। जिस कारण युवक सड़क पर गिर पड़ा।
इसके बाद ट्रक चालक उसके सिर पर ट्रक चढ़ाकर वहां से फरार हो गया। बाद में मौके पर पहुंची नगर पुलिस की गश्ती दल ने युवक के शव को उठाकर सदर अस्पताल लाया। युवक के जेब से पहचान से संबंधित कोई भी कागजात नहीं मिला है, जिस कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि मोबाइल फोन उसका सुरक्षित है जिसके सहारे पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है। लेकिन मोबाइल फोन में पासवर्ड लगा हुआ है।
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…
बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…