Samastipur

राजू बनकर आफताब ने समस्तीपुर के ऋचा से की दोस्ती….शादी के बाद फरार: लिव-इन में रहते जबरन अबॉर्शन कराया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

सहरसा में मुस्लिम लड़के ने पहचान छिपाकर एक हिंदू लड़की से पहले दोस्ती की। फिर दोनों में बातें शुरू हुई और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। शादी का झांसा देकर युवक (30 साल) युवती (28 साल) के साथ लिव-इन में रहने लगा। युवती के बार-बार दबाव देने पर दोनों ने बेगूसराय के एक काली मंदिर में शादी कर ली। शादी के 8 महीने बाद ही युवक फरार हो गया। शुक्रवार को युवती ने सहरसा के एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

दरअसल, समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना अंतर्गत बंबइया हरलाल गांव निवासी ऋचा कुमारी (काल्पनिक नाम) की फेसबुक के जरिए सहरसा के पंचगछिया गांव के रहने वाले मोहम्मद आफताब से दोस्ती हुई। उस वक्त आफताब ने अपना नाम राजू बताया था। दोनों के बीच बातें होने लगी, कुछ दिन बाद पीड़िता को पता चला कि लड़का हिंदू नहीं मुस्लिम है। इसके बावजूद दोनों साथ थे। एक साल से ज्यादा समय तक दोनों लिव-इन में रहे। बाद में एक जनवरी 2022 में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। शादी के 8 महीने बाद ही आरोपी फरार हो गया। अब जब पीड़िता अपने ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर भगा दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।

जबरन अबॉर्शन भी कराया

पीड़िता ने बताया कि फेसबुक के जरिए 13 जनवरी 2020 में वो अब्दुल मजीद के बेटे मो. आफताब आलम के कॉन्टैक्ट में आई। उस वक्त आरोपी ने अपनी पहचान छिपाई थी। शादी से पहले बेगूसराय में 2020 से दिसंबर 2021 तक एक रूम लेकर दोनों लिव-इन रिलेशन में रहते थे। इस दौरान वो प्रेग्नेंट हुई तो जबरन दवा खिलाकर अबॉर्शन करवा दिया।

शादी के 8 महीने बाद छोड़कर भागा

युवती के दबाव देने पर आफताब ने एक जनवरी को बेगूसराय के काली मंदिर में शादी की और लखीसराय कोर्ट में शादी का शपथ पत्र भी बनाया। 8 महीने साथ रहने के बाद अगस्त में आफताब अपनी पत्नी को छोड़ कर फरार हो गया। जब पीड़िता उसके घर पहुंची और ससुराल वालों ने मारपीट कर भगा दिया।

अब जान से मारने की धमकी मिल रही

पीड़िता का कहना है कि आफताब मेरे सारे जेवर (लगभग ₹2 लाख मूल्य) लेकर चला गया। जब वह आफताब आलम के घर पहुंची तो उसके पिता अब्दुल मजीद, बहनोई माहिबुल्ला और चचेरे भाई खुर्शीद आलम सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने मुझसे गाली गलौज करते हुए मारपीट की और घर से भगा दिया।

अब आफताब और उसके घर वाले उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने 2 अक्टूबर को मामले की शिकायत महिला थाने में की थी। कोई खास कार्रवाई नहीं होने पर 25 नवंबर को उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। इधर, मामले में एसपी कार्यालय की ओर से जांच के आदेश दिए गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

14 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago