Samastipur

समस्तीपुर के डीएम मोहिउद्दीननगर पहुंच स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, रामजानकी ठाकुरबाड़ी भी पहुंचे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- जिलाधिकारी योगेन्द्र बुधवार को मोहिउद्दीननगर प्रखंड मुख्यालय पहुंच प्लस टू स्कूल मोहिउद्दीननगर एवं मिडिल स्कूल नंदनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्लस टू स्कूलों में छात्रों का क्लास भी लिया। स्कूल की व्यवस्था देख एचएम का पीठ थपथपाते हुए साधुवाद दिया। स्कूल की व्यवस्था से प्रशन्न डीएम ने शिक्षकों को छात्रों की पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही। साथ ही कहा कि छात्रों की पढ़ाई का मोनेटरिंग भी जरुरी है। ताकि छात्रो के विकास का पता भी चले। इसलिए समय-समय पर छात्रों का रिव्यू जरुरी है।

इसके बाद हाई स्कूल के खेल मैदान को देखा, इस दौरान फिल्ड में जलजमाव की समस्या से अवगत होते हुए अधिकारियों को इसके जल्द निराकरण का निर्देश भी दिया। साथ ही रामजानकी ठाकुरबाड़ी मोहिउद्दीननगर का निरीक्षण किया। इस समस्या पर स्थानीय लोगों के साथ बैठक की।

ठाकुरबाड़ी के समस्या के निदान के लिए अधिकारियों की अस्थायी कमेटी बनाई गई। कमेटी को जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपने की बात कहीं। जानकारी के अनुसार ठाकुरबाड़ी के महंत शिबजी दास ने डीएम से ठाकुरबाड़ी की जमीन का अतिक्रमण की शिकायत की थी। इसके बाद प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ विकासात्मक कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की।

इस दौरान कैश बुक एवं उपस्थिति पंजी को खंगाला। अधिकारियों को समय सीमा के अंदर कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी कमलेश कुमार मिश्रा के रिव्यू में उनका कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। इसको लेकर डीएम ने कहा कि जिला कृषि पदाधिकारी को जांच का आदेश देंगे। जांचोपरांत बीएओ पर कारवाई की जाएगी।

बता दें की डीएम ने पंचायतवार बीज वितरण लक्ष्य निर्धारण की समीक्षा की थी। डीएम ने सभी अधिकारियों को कार्यालय में बैठे रहने के बजाय क्षेत्र मे जाकर लोगों के विकासात्मक कार्यों का निष्पादन करने की बात कही। इससे पूर्व डीएम ने कई फरियादियों की फरियाद सुनी तथा उसका निष्पादन भी किया। साथ ही कई फरियादियों के शिकायत को लेकर जांच का आदेश भी दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

10 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

11 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

19 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

21 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

23 घंटे ago