Samastipur

गिट्टी लदे 14 चक्का वाले ओवरलोड ट्रक गुजरने से पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त, गांव वालों का जिला मुख्यालय से संपर्क भंग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर-पूसा मुख्य रोड के टारा चौक से भट्टी चौक जाने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से लक्षरामपुर गांव के मलंग स्थान के पास बना पुल मंगलवार की सुबह समीप गिट्टी लदा ओवरलोडेड 14 चक्का वाले ट्रक गुजरने के दौरान ध्वस्त हो गया।

इससे धरमपुर, परना, सोरमार नबावगंज, डरहीया, कुढ़वा, चकमेहसी सहित कई गांव के लोगों का जिला एवं प्रखंड कार्यालय जाने वाली सड़क मार्ग एक ही होने के कारण परेशानी बढ़ गयी है। पुल टूटने से चलना मुश्किल हाे गया है। इसके कारण करीब 24 गांवों की 50 हजार आबादी का जिला मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया है। सड़क टारा चौक से धर्मपुर होते हुए समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग के भट्टी चौक को जाती है।

बीडीओ बोले-विभाग को दी जा रही जानकारी

लक्षरामपुर मलंग स्थान के पास चौर में बना पुल का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके कारण सोरमार, बाघला, कनौजर, सलाह, भराव फुलहट्टा चकमेहसी, नामापुर हजपुरवा सहित अन्य गावों का संपर्क सड़क टूट जाने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने बताया कि सूचना मिली है। संबंधित पथ निर्माण विभाग को इसकी जानकारी दी जा रही है।

डायवर्सन बनाकर सड़क की मरम्म्त कराई जाएगी

इसके बारे में ग्रामीण कार्य विभाग समस्तीपुर के कार्यपालक अभियंता में बताया कि इस मार्ग में कल्वर्ट काफी पहले स्थानीय प्रतिनिधि के माध्यम से बनाया गया था। अब यह सड़क ग्रामीण कार्य विभाग के तहत आ गई है। कल्वर्ट के टूटने की जानकारी मिली है। वहां डायवर्सन बनाने का आदेश दिया गया है। जल्द ही डायवर्सन बनाकर सड़क की मरम्म्त कराई जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह ईट-सीमेंट से बना पुल करीब 30 साल से अधिक पुराना है। इसका राशि और योजना स्पष्ट नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

“पोलियो की तर्ज पर कालाजार का भी होगा पूरी तरह खात्मा” : सिविल सर्जन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनकर जयंती पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर, 30 सितंबर तक नये स्कूलों में करना है योगदान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, RYA ने उठाई आवाज

समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की…

3 घंटे ago

बोनस बढ़ोतरी समेत मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने मनाया ध्यानाकर्षण दिवस; पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण रोकने और खाली पदों पर भर्ती की मांग

समस्तीपुर : इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन (ECREU) के राष्ट्रीय…

3 घंटे ago