Samastipur

समस्तीपुर के कल्याणपुर में मिली जंदाहा बाजार से चोरी की गई स्कॉर्पियो…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- वैशाली के जंदाहा बाजार से विगत 26 नवंबर शनिवार की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई एक स्कॉर्पियो गाड़ी को जंदाहा पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष विश्वनाथ राम की अध्यक्षता में त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर जिले से बरामद कर ली गई है। वहीं इस मामले में संलिप्त समस्तीपुर के दाे लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस घटना के संबंध में बताया गया है कि अरनिया निवासी सत्य प्रकाश राय सपरिवार मेघालय में रहते हैं तथा वे वहीं से मेघालय नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने साले की शादी में आए थे। जहां से वापस आकर जंदाहा बाजार के महुआ रोड स्थित अवध कंप्यूटर के बगल में खाली पड़े जमीन में उक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को खड़ा किया। जब सुबह उनकी नींद खुली तब उन्होंने अपना स्कॉर्पियो गाड़ी गायब पाया।

उनके द्वारा अपने स्तर से काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। थाना अध्यक्ष विश्वनाथ राम के द्वारा उक्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की गई तथा चोरी गई स्कॉर्पियो गाड़ी को समस्तीपुर के कल्याणपुर से बरामद कर ली गई है। वहीं इस मामले में संलिप्त समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर अकबरपुर निवासी वीरेंद्र कुमार तथा समस्तीपुर जिले के मोरसंड पूसा निवासी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

28 मिनट ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

17 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

17 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

18 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

23 घंटे ago