Samastipur

दलसिंहसराय प्रीमियर लीग-2 के छठे मैच में ‘इंश्योरेंस वर्ल्ड सुपर किंग’ ने रोमांचक मुकाबले में 5 रनों से दर्ज की जीत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय प्रीमियर लीग सीजन- 2 का छठा मैच इंश्योरेंस वर्ल्ड सुपर किंग्स एवं त्रिमूर्ति डेरी स्ट्राइकर्स के बीच छात्रधारी इंटर विद्यालय के प्रांगण में 20-20 ओवरों का मैच खेला गया। इंश्योरेंस वर्ल्ड सुपर किंग के कप्तान कुणाल मनी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंश्योरेंस वर्ल्ड सुपर किंग ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 114 रनों का स्कोर खड़ा किया।

इंश्योरेंस वर्ल्ड की तरफ से बल्लेबाजी में शौर्यावंत ने 25 नाबाद करण ने 25 और अविनाश ने 12 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए त्रिमूर्ति डेयरी स्ट्राइकर्स की तरफ से सुमित ने 3 विकेट, नीतीश ने 3 विकेट और कुंदन ने 2 विकेट लिया।

जवाब में त्रिमूर्ति डेरी स्ट्राइकर्स ने 19.2 ओवरों में 109 रन बनाया और उनके सभी बल्लेबाज आउट हो गए। इस तरह इंश्योरेंस वर्ल्ड सुपर किंग इस रोमांचक मैच को 5 रनों से जीता। त्रिमूर्ति डेयरी स्ट्राइकर्स की तरफ से बल्लेबाजी में अमन ने 44 रन और शिवम ने 36 रनों का योगदान दिया। इंश्योरेंस वर्ल्ड की तरफ से गेंदबाजी में उद्यान झा ने 3 विकेट, कप्तान कुणाल मनी ने एक विकेट और शौर्यवंत ने एक विकेट लिया।

आज के मैच में शौर्यावंत के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन को देखते हुए मुख्य अतिथि अविनाश ठाकुर एवं बलवंत ठाकुर के द्वारा शौर्यवांत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आज के मैच में अंपायर की भूमिका देवेश मोनी एवं विकास कुमार पंकज ने निभाई। स्कोरर की भूमिका माधव एवं सुयश ने निभाई। शुरू में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए मिस्टर अविनाश, मिस्टर बलवंत, मिस्टर अजीत, आदित्य एवं मिस्टर विकास खन्ना उपस्थित थे।

मीडिया प्रभारी श्रीराजपूत ने बताया कि गुरुवार का मैच वन इंडिया क्रैकर्स एवं रॉयल्स राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मौके पर सतवंत कुमार चौधरी, प्रियवंत कुमार चौधरी, मोहम्मद नवाब, अशफाक अंसारी, अभिलाष गौतम, टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष अंकित कुमार मिश्रा, सचिव नितेश नंदन, उमेश राय, मोहम्मद शहाब, प्रखर कर्ण, इत्यादि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

25 मिनट ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

17 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

17 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

18 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

23 घंटे ago