Samastipur

दलसिंहसराय में जांच घर संचालक और प्रिंटिंग प्रेस संचालक के बीच मारपीट, आधा दर्जन जख्मी; सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत लोकनाथपुर गंज रोड में संचालित एक डायग्नोस्टिक जांच घर और प्रिंटिंग प्रेस संचालक के बीच मारपीट में दोनों ओर से छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 क्यूआरटी की टीम पर एक पक्ष के लोगों ने एकपक्षीय कारवाई का आरोप लगाकर हमला कर दिया।

जिसके बाद पुलिस की गाड़ी भागने के क्रम में एक ठेला पर सब्जी बेच रहे सब्जी विक्रेता को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। सभी जख्मी को इलाज के लिए निजी और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि हमला के बाद पुलिस वाहन को चालक काफी तेज गति से बैक कर भागना चाहा जिस क्रम में उसनें सब्जी विक्रेता को जबरदस्त ठोकर मार दिया वहीं अन्य कई वाहनों को भी पुलिस वाहन ने ठोकर मार क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर दिया।

घायलों में प्रिंटिंग प्रेस संचालक विद्यापति नगर थाना क्षेत्र मुर्तुजा के बड़े पुत्र मो. अवर, छोटे पुत्र मो. सद्दाम के साथ उनके प्रेस में काम करने वाले कर्मी दलसिंहसराय के घाट नवादा निवासी मो. फरीद के पुत्र मो. लाडला और मो. गुलाम के पुत्र मो. नईम घायल है। जबकि दूसरे पक्ष के डायग्नोस्टिक जांच घर संचालक विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर निवासी मो. तोकिर के साथ लोकनाथपुर गंज निवासी मकान मालिक रामपुकार पासवान के पुत्र सुजीत कुमार पासवान घायल है।

जबकि 112 वाहन की ठोकर से सब्जी विक्रेता लोकनाथपुर गंज बेलबन्ना निवासी प्रमेश पासवान घायल हो गया है। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने दलसिंहसराय-विभूतिपुर मुख्य मार्ग को बांस-बल्ला लगाकर जाम कर नारेबाजी कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ ही था।

घटना को लेकर प्रिंटिंग प्रेस संचालक मो. अवर ने बताया कि गंज रोड में संचालित बायो जांच घर के संचालक तौकीर के यहां 10 हजार रुपया बकाया मांगने गया तो जांच घर वाले ने मेरे और मेरे भाई के साथ मारपीट करने लगा। देखते ही देखते वहां उसके दर्जनों लोग जुट गए जो मेरे साथ मारपीट करने लगे। जिसके बाद मैंने किसी तरह जांच घर में घुस कर जान बचाते हुए घटना की सूचना दलसिंहसराय पुलिस को दिया। जिसके बाद 112 वाहन की पुलिस वहां पहुंची।

वहीं डायग्नोस्टिक जांच घर के संचालक ने बताया की दोनों मेरे जांच घर में घुसकर तोड़-फोड़ करने लगा। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। जिसने मैं और मेरा मकान मालिक घायल हो गए। इसके बाद उसने भी पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना को लेकर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना की सूचना के बाद 112 आपातकालीन सेवा टीम को जांच के लिए भेजा गया था। जहां मारपीट में घायल को भीड़ से निकाल कर लाने के क्रम में एक ठेला चालक की घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस काा वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

26 मिनट ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

5 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

9 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

11 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

11 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

12 घंटे ago