समस्तीपुर : समस्तीपुर में इन दिनों अपराधियों के मनोबल सातवें आसमान पर हैं। अपराधियों द्वारा लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है और पुलिस सिर्फ जांच के नाम पर हाथ धरे बैठी रहती हैं। ताजा मामला बिथान थाना क्षेत्र से है जहां घर में सो रहें किसान को अपराधियो ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी हैं।
वहीं हत्या की सूचना पर पहुंची बिथान पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई हैं। बताया जाता है कि बिथान थाना क्षेत्र के जगमोहरा पंचायत के धरहरवा गांव के वार्ड संख्या-11 के रहने वाले राम सिंघासन चौपाल अपने घर में सो रहे थे। तभी देर रात अज्ञात अपराधियों के द्वारा उन्हें सीनेे में गोली मार दी गई। गोली की आवाज पर आसपास के लोग जगे तो मालूम हुआ कि गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी हैं।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…
समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…
समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…